दिल्ली हेल्थ केयर का निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सैदपुर : दिल्ली हेल्थ केयर का अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी ऑफ ऑफ्थल्मोलॉजी एवं डॉ. एस.एल. के गांधी श्रम आई इंस्टीट्यूट कार्यालय के सौजन्य से ग्राम सैदपुर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ समाजसेवी श्री मुनाजराजा एवं रामपाल सिंह (अध्यक्ष आर.एल.ओ. 229 ताजपुर) ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनेाज त्यागी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में कुल 205 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें से 42 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। वहीं 65 लोगों को निःशुल्क आई ड्रॉप्स प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजिला चौधरी और टीम हैड कोऑर्डिनेटर नागभट्ट ने किया। कैंप कोऑर्डिनेटर श्री रोहित सिंह, मेडिकल टीम की सदस्याएं — रुशि, स्नेहा, आयशा, काजल, मेहा एवं स्निग्धा ने शिविर में विशेष सहयोग दिया।
शिविर की व्यवस्था में श्री देवेंद्रपाल सिंघल (प्रवक्ता, दिल्ली हेल्थ केयर सोसाइटी) एवं गजेंद्र पाल सिंह सारन (उपाध्यक्ष) ने सराहनीय योगदान दिया।
शिविर की सफलता पर आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।


