कानपुर

क्षेत्रीय महिला समिति (पंजी.) ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : आर्य नगर स्थित गैंजेस क्लब में क्षेत्रीय महिला समिति (पंजी.) ने हर्षोल्लास के साथ
राधा-कृष्ण जी के साथ भव्य फूलों की होली का भव्य आयोजन किया यह आयोजन सांस्कृतिक रंगों,उमंग और उत्साह का जीवंत उत्सव बन गया। कार्यक्रम में बच्चे और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया खेला वही मैंने पायल है छनकाई, चौगाड़ा थारा ढोल बाजे सरीखे गीतों की बीच महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। पूरे स्थल पर रोशनी, संगीत और तालियों की गूंज ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। इस दौरान सभी ने हाऊजी खेला एवं अतिथियों ने उत्सव के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया। कार्य्रकम में राधा-कृष्ण जी के लोकप्रिय भजनो जैसे सावरिया का नाम, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, फूलों की होली खेले राधा संग गिरधारी आदि गीतों ने पूरे वातारण को भक्तिमय एवं संगीतमय बना दिया। वही आर्टिस्ट के द्वारा राधा व श्री कृष्ण की कई सुंदर प्रस्तुतियां दी गई जहां सबका मनमोह लिया और वही बैठी महिलाएं लखबीर सिंह लक्खा के भजनो एवं होली के गानों पर
झूमने को मजबूर हो गई आपको को बता दें कि कार्यक्रम का मंच संचालन समिति की महामंत्री निर्मला सिंह ने किया एवं उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्याओं ने सहयोग एवं समर्पण का परिचय दिया वही इस अवसर पर अध्यक्षा आशा सेंगर,सदस्य चंद्रा प्रभा चंदेल,मंजुला सिंह,मनीषा सिंह,डॉ. जुगनू सिंह,मनीषा सिंह,मिथिलेश,सरस्वती भदौरिया,एड. नीता सिंह,प्रेमा सिंह,श्रुति सिंह,नमिता सिंह,चित्रलेखा सिंह,सीता सिंह,अंजू,बबीता सिंह सेंगर सहित आदि महिलाएं मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button