समीक्षा बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने दिये सख्त निर्देश
Block Development Officer Sameer Alfred Murmu gave strict instructions in the review meeting

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता, जूनियर अभियंताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। समीक्षा बैठक के दौरान प्रखण्ड क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की वस्तु स्थिति से अवगत होने के पश्चात प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने ससमय- अवधि में ही अबुआ आवास, मनरेगा, बिरसा हरित योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत चल रही कार्यों को समयावधि में ही पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान रखने की बातें कही गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय मानक के अनुरूप होना चाहिए। बैठक में बीपीआरओ तेतु राय, बीपीओ अजीत कुमार टुडू, पंचायत सचिव/ रोजगार सेवक समेत एई व जेई अन्य उपस्थित थे।



