अमरोहा
अमरोहा में चूड़ी की दुकान से स्मैक बरामद
दुकानदार समेत दो लोग हिरासत में, चूड़ियों के डिब्बों में छिपाकर रखी थी स्मैक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के गजरौला शहर में स्मैक तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मुख्य बाजार में स्थित एक चूड़ी की दुकान से पुलिस ने स्मैक बरामद की है। दुकान का संचालक जलालनगर बस्ती निवासी अबरार है।सोमवार रात चौपला पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। दुकान पर छापे के दौरान संचालक अबरार एक युवक को स्मैक की पुड़िया देते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया।दुकान की तलाशी में चूड़ियों के कई डिब्बों से स्मैक की पुड़ियां मिलीं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कई सालों से स्मैक का अवैध कारोबार चल रहा था।पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। बरामद स्मैक की मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि यह स्मैक नहीं बल्कि चरस का मामला है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।




