एबीवीपी ने एक दिन में 5732 विद्यार्थियों को बनाया सदस्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निरंतर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला संगठन मंत्री युवराज ने बताया कि इस वर्ष बीस हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महा सदस्यता दिवस पर एक दिन में 5732
विद्यार्थियों को सदस्य बनाया गया। सेपियन स्कूल गौरीगंज रोड अमेठी, सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज परतोष सहित अनेक विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया गया।अधिकतम सदस्यता दिवस अभियान में विभाग संगठन मंत्री कौतुक, जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह, जिला संयोजक आदित्य कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री युवराज सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी परिषद के विचारों से छात्रों को परिचित कराया और कहा कि आपकी जो भी समस्याएं होंगी हम आपके साथ रहेंगे। बृहस्पतिवार को जंग बहादुर सिंह इंटर कालेज ककवा में विभाग संगठन मंत्री कौतुक के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

