बेतुल

बैतूल दृष्टि वापस पाने का एकमात्र तरीका मोतियाबिंद का ऑपरेशन ही है: डॉ सलिला पांडे

युवा साहू समाज सेवा संगठन ने भीमपुर के सरकारी अस्पताल में किया नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भीमपुर। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल एवं चिरायु मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में मोतियाबिंद जांच परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 133 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिसमें से 45 मरीजों की आंखों मोतियाबिंद पाया गया सभी मरीजों के ऑपरेशन चिरायु मेडिकल अस्पताल भोपाल में किए जाएंगे। डॉ सलिला पांडे, नेत्र चिकित्सा सहायक श्रीमती लक्ष्मी कापसे,गोपाल साहू, अभिषेक शुक्ला ने माता सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन कर मोतियाबिंद जांच परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया। नेत्र चिकित्सा सहायक लक्ष्मी कापसे ने मरीजो को कहा की दृष्टि वापस पाने का एकमात्र तरीका मोतियाबिंद ऑपरेशन ही है।ऑपरेशन से पहले 6 से 8 घंटे तक चेहरे पर किसी भी प्रकार का मेकअप या क्रीम न लगावे, आरामदायक कपड़े पहने और जो दवाई आप प्रतिदिन पहले से ले रहे हैं उनका सेवन करते रहे। मोतियाबिंद अक्सर बुढ़ापे से जुड़ा होता है लेकिन कई कारणों से कम उम्र में भी हो सकता है। डॉ सलिला पांडे ने मरीजो को बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन होने के बाद आंखों में काला चश्मा पहनना चाहिए । अपनी आंखों को खरोच और धक्कों से बचाने के लिए रात में अस्पताल द्वारा दी गई शील्ड का प्रयोग करना चाहिए। आंखों को संक्रमण से बचाने के लिए और सूजन को कम करने के लिए अपने चिकित्सक के द्वारा दी गई सभी दवाइयां का प्रयोग आंखों में बताएं अनुसार करना चाहिए । मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के बाद ज्यादा देर तक टीवी देखने से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार का पढ़ाई से बचना चाहिए। भोजन में फल हरी सब्जियां और फलों का प्रयोग करना चाहिए। शिविर में सहयोग जितेंद्र मेवाड़ा अक्षय वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा विभाग का प्रमुख सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button