इग्नू में जुलाई 2025 सत्र के लिए नव नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 तक का हुआ विस्तारित
The last date for fresh admission in IGNOU for July 2025 session has been extended to 15 September 2025

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर के निर्देशानुसार, इग्नू अध्ययन केंद्र- 3605, साहिबगंज महाविद्यालय के समन्वयक डॉ. ध्रुब ज्योति कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इग्नू में जुलाई 2025 सत्र के लिए नव नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 तक विस्तारित कर दी गई है। उन्होंने कहा की इच्छुक विद्यार्थी [https://ignouadmission.samarth.edu.in](https://ignouadmission.samarth.edu.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिंह ने कहा की विधार्थी इन विषयो मे जैसे स्नातकोत्तर मे अंग्रेजी,हिंदी,इतिहास,राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, ग्रामीणविकास, संस्कृत,उर्दू,बी.ए अंग्रेजी,हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान एवं बी कॉम (सामान्य), बी.एससी(सामान्य), बी.सीए एवं डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट, डीईसीई, डीनएचई मे नामांकन लें सकते है।



