अमरोहा
पुनरीक्षण अभियान में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन हो : अमरोहा डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। अगले साल प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 अगस्त से मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व ईआरओ के साथ बैठक करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए मतदान केंद्र अधिक दूर न रखें जाएं।कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीरहे व डीईओ निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि मतदेय स्थलों में अनुभागों के सृजन के समय ध्यान रखें कि कोई भी परिवार विभाजित न हो और परिवार के सभी सदस्यों को एक ही अनुभाग तथा एक ही स्थान पर रखा जाए। इसके अलावा एक ही भवन में रहने वाले मतदाताओं को भी एक ही भाग में रखा जाए। मतदेय स्थलों पर मतदाताओं को इस तरह रखे कि किसी भी मतदाता को दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय न करनी पड़े।उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि उपलब्ध कराए गए फॉर्मेट के हिसाब से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर निर्वाचन कार्यालय या ईआरओ को उपलब्ध करा दें। उन्होंने जनपद के सभी अर्ह नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपना नाम निर्वाचक नामावली में अवश्य सम्मिलित करा लें। कहा कि त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली लोकतंत्र का आधार है और इसका सही बनना प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग पर निर्भर करता है। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने में सहयोग करने को कहा। बैठक में भाजपा से चंद्रभान सिंह, कांग्रेस से फैज आलम राईनी, समाजवादी पार्टी से ऋषिपाल सिंह, बसपा से डॉ. जफर महमूद अब्बासी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह, डिप्टी कलक्टर बृजपाल सिंह, एसडीएम नौगांवा सादात सुनीता सिंह, एसडीएम हसनपुर पुष्करनाथ चौधरी, एसडीएम धनौरा विभा श्रीवास्तव सहित संबंधित उपस्थित अधिकारी मौजूद रहे।



