झुंझुनू

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हिरवा गांव में 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष में संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम पोस्टर विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। बुद्ध विहार जय पहाड़ी के सानिध्य में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हिरवा गांव में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भंते विनयपाल द्वारा किया गया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरुआत की। भंते विनयपाल द्वारा त्रिशरण पंचशील दिया गया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि सूरजगढ़ विधानसभा के क्षेत्र ग्राम पंचायत हिरवा में 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष में संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम भंते विनयपाल सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी कोर कमेटी सदस्य महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल व आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी शकुन जिलोवा होंगे। आज के कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, बुद्ध विहार ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, भीम आर्मी जिला सहसचिव मनोज बोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुनींद्र गर्वा, राजेश गोठवाल, खुडाना, कोषाध्यक्ष दिनेश गर्वा, रोहिताश बोयल, महिपाल, कृष्ण कुमार, सुनिल कुमार लाम्बा गोठड़ा,जयसिंह, जोगेंद्र आल्हा, आकाश आल्हा, तपेंद्र आल्हा, दीपिका , इशिका व छोटे बच्चों उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित कि गई। संगठन के कार्यकर्ता लगातार बहुजन समाज से जुड़े लोगों से संपर्क साध रहे हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया हैं कि भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी का यह संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम बहुजन समाज की एकजुटता का प्रतीक बनेगा। जिलेभर से कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे और संगठन व पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button