शामली

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

कांधला। थाने पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर के मुख्य चौक,बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।महिला हेड कांस्टेबल मिथिलेश ने मौके पर मौजूद महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या छेड़छाड़ की स्थिति में महिलाएं तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1098 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय रहते हैं।पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझाया कि वे अपने अधिकारों को लेकर जागरूक रहें और किसी भी स्थिति में डरें नहीं। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और समाज में उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर महिला पुलिसकर्मी ने कई महिलाओं को पंपलेट भी बांटे और उन्हें जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी महिला पुलिसकर्मी की इस पहल की सराहना की और भरोसा जताया कि इस प्रकार के अभियान से समाज में महिलाओं का आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button