रंजिश के चलते मारपीट करने पहुंचे महिला परुषों का वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में युवती भागने को लेकर चल रही रंजिश के चलते शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई एक व्यक्ति ने आधा दर्जन से अधिक महिला, पुरुषों को उसके घर पर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को वीडियो फुटेज एवं तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी निवासी मोनू कुमार पुत्र दयाराम ने बताया कि कई महा पूर्वे उसके पड़ोस का युवक मनीष उसके भाई की साली को लेकर फरार हो गया था। पीड़ितों के द्वारा थाने पर अभियोग दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसके पड़ोसी तभी से पीड़ित सहित उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। पीड़ित का आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपी अपने परिवार के आधा दर्जन से अधिक महिला,पुरुषों के साथ पीड़ित के घर पर पहुंचा और हथियारों से हमला बोल दिया। पीड़ित ने आरोपियों के द्वारा की गई हरकत का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया पीड़ित व्यक्ति ने थाने पहुंचकर आधा दर्जन से अधिक महिला,पुरुषों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर पुलिस को वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति को जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

