लातेहार
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण
District Transport Officer inspected the bus stand

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला अन्तर्गत बालूमाथ मे लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जिला परिषद द्वारा निर्मित बस स्टैंड का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने बस स्टैंड में अनावश्यक रूप से खड़ी गाड़ियों को जल्द खाली करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड परिसर में अनावश्यक रूप से खड़े ट्रक समेत अन्य वाहनों को जल्द से जल्द खाली कराया जाए अन्यथा उनके विरुद्ध दो दिनों के भीतर 650 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से चालान काटा जायेगा ।इसके अलावा उन्होंने बस स्टैंड परिसर में साफ- सफाई रखने का निर्देश बस स्टैंड संचालक को दिया । मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता के निर्देश पर बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया था ।



