नगर आयुक्त ने शहर में चल रहे 350 करोड़ के कार्यों की समीक्षा

गाजियाबाद : नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर के विकास के कार्यों को कर रहा है जिसमें आंतरिक वार्डों में भी विकास कार्यों को कराया जा रहा है, नगर आयुक्त द्वारा सभी चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें निर्माण विभाग अधिकारियों द्वारा बारी-बारी चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में प्रेजेंटेशन देते हुए विस्तार से बताया गया, लगभग 350 करोड़ के कार्य जिसमें सड़क सुधार कार्य नाला निर्माण कार्य बाउंड्री बनाने का कार्य व अन्य मुख्य कार्यों को शामिल किया गया है, नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी को रफ्तार से कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया तथा निर्माण की टीम के साथ आगामी योजनाएं भी बनाई गई जिसमें लगभग ढाई सौ करोड़ के नए प्रोजेक्ट शहर हित में लाने की योजना बनाई गई, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद शहर को भव्यता प्रदान करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम नए-नए प्रोजेक्ट शहर में ला रहा है जिसके क्रम में अधिकांश प्रोजेक्ट विजयनगर क्षेत्र में ले जाएंगे जिसमें भव्य मंडपम क्रॉसिंग रिपब्लिक के आसपास बनाने की योजना है म्यूजियम अस्पताल तथा स्पोर्ट ज़ोन भी विजयनगर क्षेत्र के क्रॉसिंग में बनाए जाएंगे, इसके अलावा मोहन नगर क्षेत्र में शॉपिंग कंपलेक्स शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास बनाने की योजना बनाई जा रही है, नंदग्राम सिटी जोन अंतर्गत ट्रैफिक पार्क बनाने की योजना बनाई गई है। तथा एक भव्य स्पोर्ट्स जोन भी नंदग्राम मे बनाने की योजना बनाई जा रही हैl खबर संग्रह विशेष संवाददाता द्वारा ।चीफ मिनिस्टर वैश्विक नगरोदय योजना के क्रम में शहर वासियों के लिए ढाई सौ करोड़ के नए प्रोजेक्ट लाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम तैयारी कर रहा है ।


