ललितपुर

सण्डे क्लास में 60 में से 45 शिकायतों का हुआ निस्तारण

शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए डीएम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। जिलाधिकारी अमनदीप डुली की विशेष जनसुनवाई इस समय जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है। रविवार की ये संडे क्लास जहां अधिकारियों को कर्मनिष्ठता का बोध करा रही हैं तो वहीं फरियादियों को राहत भी दे रही है। अब जनपदवासियों को यह विश्वास है कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण होकर रहेगा। जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए डीएम ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण शिकायती प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही किये जाने एवं कार्यवाही उपरांत आख्या भेजनें हेतु  तिथि निर्धारित की जा रही है। ऐसे प्रकरणों में, जिनमें नियत तिथि पर आख्याएँ प्राप्त नहीं हुई हैं, उनमें सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतकर्ता को सूचित करते हुए वांछित आख्या, विवरण सहित रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बुलाकर जिलाधिकारी ने विशेष जनसुनवाई की और मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण कराया गया। शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से फरियादी भी संतुष्ट दिखे और जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहली बार उन्हें यह अनुभव हुआ कि प्रशासन उनकी समस्याओं को इतनी गंभीरता से सुनता है और उसी समय समाधान सुनिश्चित करता है। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनी और प्रत्येक मामले की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। वहीं निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी की लगातार मॉनीटरिंग से गत दिनों में प्राप्त 60 शिकायतों में से 45 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया, जिससे फरियादी संतुष्ट हुए, शेष शिकायतों को पृष्ठांकित करते हुए अधिकारियों को  समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों की गहन समीक्षा रविवार को अवकाश के दिन भी की, जिसमें से जिलाधिकारी की लगातार मॉनीटरिंग से 104 शिकायतें पहले ही अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दी गईं थीं, शेष लम्बित व असंतुष्ठ 84 शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व उनके शिकायतकर्ताओं के साथ बुलाकर अधिकतर शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण कराया, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हुए। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक, सीडीओ, एडीएम नमामि गंगे, सीएमओ, डीसी मनरेगा, एसडीएम सदर, एसडीएम न्यायिक, एसडीएम अभिजीत सिंह, डीपीआरओ, डीएसओ, ईओ नपा, जल निगम, विद्युत व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button