हापुड़

सखी वन स्टॉप सेंटर जनपद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हापुड़ । संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत कानूनी जागरूकता का आयोजन किया गया जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय श्रीमती स्मिता सिंह के नेतृत्व में दिनांक-2 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक 10 दिवसीय कार्यक्रम वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा कार्यक्रम कारेलवे स्टेशन हापुड़ में किया गया legal awareness( कानूनन जागरूकता अभियान) कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओं, पुरुषों एवं बालक, बालिकाओं को मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई, सभी को बताया गया कि हमारे संविधान में हमारे 6 मौलिक अधिकार हैं स्वतंत्रता का अधिकार, समानता का अधिकार, शोषण के खिलाफ अधिकार, धर्म का अधिकार, संस्कृति और शिक्षा का अधिकार, साथ ही साथ महिलाओं को पोक्सो एक्ट, पोश एक्ट, साइबर क्राइम,महिलाओं के खिलाफ होने वाले लैगिंक अपराध , घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण नियम के अपराधों से संबंधित कानून के बारे में समझाया गया महिला कल्याण विभाग की तरफ से चलाई जा रही समस्त विभागीय योजनाओं जैसे *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर ,* आदि का प्रचार प्रसार कर सभी को जागरूक किया गया । भारत सरकार द्वारा संचालित समस्त टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जैसे 112,181,1076 ,1090 इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई ।वन स्टॉप सेंटर की टीम से सेंटर मैनेजर सोनिया रविता काउंसिल चौहान स्टेशन मास्टर सचिन और Asi अंजेश कुमार हेड कांस्टेबल राजपाल मधुबाला कांस्टेबल हनीफ आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button