अमेठी

बी आर सी सभागार में हुआ नवाचार महोत्सव का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी भेंटुआ। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में नवाचार महोत्सव एवं नालेज शेयरिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण में प्रयुक्त किए जाने वाले टी एल एम के स्टाल लगाए और प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ने महोत्सव का उद्घाटन और समापन किया।
  कार्यक्रम में विकास खण्ड-भेटुआ के 06 उत्कृष्ठ नवाचारी शिक्षकों  शैलजा गोंड प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय भूसियांवा,  राकेश कुमार प्रजापति, ई प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बालचंदरपुर, रेखा, ई.प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय रामपाटी, अशोक कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कनकसिंहपुर एवं श्री अनुपम पाण्डेय सहायक अध्यापक पी एम श्री विद्यालय पश्चिम दुआरा द्वारा अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों से संबंधित टीएलएम  का स्टॉल लगाया गया। इस कार्यक्रम से सीखने के लिए विकास खण्ड अन्य विद्यालयों से शिक्षकों आमंत्रित किया गया था। डॉ सन्तोष कुमार यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी भेटुआ द्वारा सभी स्टालों पर जाकर उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए अन्य शिक्षकों को उनसे प्रेरित होकर अपने विद्यालयों में भी ऐसे ही नवाचारों का प्रयोग कर बच्चों को विषय वस्तु की समझ विकसित करने का सुझाव दिया। उक्त कार्यक्रम में ए.आर.पी  विनय कुमार पाण्डेय, राकेश विक्रम कश्यप,  राजीव साहू,  अमन चौरसिया,  विवेक मिश्रा,  महेंद्र जायसवाल , राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button