गाजियाबाद
लोनी में अवैध रूप से चल रहे हैं ओयो होटल,
जिलाधिकारी के आदेशों के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही
आखिर किसके संरक्षण में फल फूल रहा है यह व्यापार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में चल रहे अवैध ओयो होटल एवं गेस्ट हाउस के खिलाफ स्थानीय निवासियों द्वारा की जा रही शिकायतों के बाद अधिकारियों ने जांच करने हेतु टीम गठित करने के निर्देश अपने हताहत अधिकारियों को दिए गए थे। नगर पालिका लोनी क्षेत्र में ओयो होटल संचालक बेखौफ होकर अपना धंधा धडल्ले से चला रहे हैं
कुछ समय पहलेजिलाधिकारी गाजियाबाद के आदेश पर लोनी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होटलों की जांच हेतु टीम का गठन किया गया था। लेकिन टीम द्वारा कई माह बीत जाने के बाद भी इन अवैध होटलों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद होटल खुलेआम और धड़ल्ले से चल रहे हैं।
नाराज नागरिकों ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को पत्र भेजकर इन अवैध ओयो होटलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए इनके संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।इसके अलावा सेक्युलर इंकलाब पार्टी के प्रमोद गोस्वामी, सत्य बीर गिरि और तेजपाल ने जिलाधिकारी गाजियाबाद से इनके खिलाफ कार्यवाही ना होने पर शीघ्र ही तहसील कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।स्थानीय समाजसेवी शिव ओम् शर्मा, संजय अग्रवाल, नवीन कुमार, अनूप सिंह, सोती धामा, पवन कुमार, सुशील शर्मा और अनुज नैन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नियम विरुद्ध चल रहे इन ओयो होटलों को तत्काल बंद कराने की मांग की है।
इसके अलावा सेक्युलर इंकलाब पार्टी के प्रमोद गोस्वामी, सत्य बीर गिरि और तेजपाल आदि ने भी जिलाधिकारी से अवैध रूप से संचालित इन होटलों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इन होटलों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन अवैध रूप से संचालित होटलों पर रोक लगाई जाए अन्यथा जनता के सहयोग से बड़े आंदोलन की तैयारी की जायेगी
