गोड्डा

शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास: उपायुक्त अंजली यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : उपायुक्त गोड्डा श्रीमती अंजली यादव ने शनिवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, गोड्डा एवं मॉडल स्कूल, गोड्डा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अभिभावक संगोष्ठी में शामिल होकर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में उनकी भूमिका पर विशेष बल दिया।उपायुक्त ने कहा कि “बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों का सामूहिक प्रयास जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई पर निरंतर नजर रखें, ताकि उनकी प्रगति से अवगत रह सकें।” उन्होंने बच्चों के मोबाइल फोन उपयोग पर भी निगरानी रखने और शिक्षकों से निरंतर संपर्क में बने रहने की अपील की।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों को ग्रुप स्टडी करने, हर महीने आयोजित रेल टेस्ट परीक्षा में भाग लेने तथा नियमित रूप से विद्यालय आने की सलाह दी। उन्होंने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को राज्य सरकार की गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दी, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हेतु कम ब्याज दर पर लोन लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक सहित अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य संवार सकते हैं।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि पुराने समाहरणालय भवन में जेपीएससी, रेलवे जैसी परीक्षाओं की तैयारी योग्य शिक्षकों द्वारा निशुल्क कराई जा रही है, जिसमें छात्र-छात्राओं को शामिल होकर लाभ उठाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान नियमित रूप से विद्यालय आने वाले, विभिन्न शैक्षणिक एवं पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रियता दिखाने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।मौके पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, गोड्डा की प्राचार्या, मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button