हापुड़
देहरादून में बादल फटने से हादसा, हापुड़ के युवक की मलबे में दबकर मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड । मंगलवार रात बादल फटने से देहरादून में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई। इस दौरान हापुड़ के सरावनी गांव निवासी मोहम्मद कैफ (18) की मलबे में दबकर मौत हो गई। सहस्रधारा, मालदेवता और डालनवाला में बाढ़ से हालात बिगड़े। डीआईटी कॉलेज के पास ग्रीन वैली पीजी की पांच मंजिला इमारत तमसा नदी के बढ़ते जलस्तर से कमजोर होकर ढह गई। कैफ इमारत में आराम कर रहा था, जबकि उसका भाई गुड्डू दरवाजे पर था। इमारत ढहने से कैफ मलबे में दब गया, और गुड्डू घायल हो गया। एसडीआरएफ ने कैफ का शव निकाला, जबकि गुड्डू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैफ टाइल्स मिस्त्री था और परिवार का इकलौता कमाने वाला था। हादसे से सरावनी गांव में शोक की लहर है। परिजन शव लेने देहरादून पहुंच रहे हैं।


