ललितपुर

 दशहरा पर्व के पहले सड़क, बिजली व पानी करायें दुरुस्त

व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए समिति ने दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने एक ज्ञापन जिला प्रशासन व एसपी को दशहरा पर्व हेतु दिया। ज्ञापन में आह्वान किया गया कि दशहरा पर्व 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस संबंध में डीएम से रघुनाथजी मंदिर चौबयाना से शाम 4.30 बजे से शोभायात्रा जो कि अपने निर्धारित मार्ग चौबयाना, रावरपुरा, सुभाषपुरा, घंटाघर, शनिचरा चौराहा, आजाद चौक, नदीपुल, होते हुए रामलीला मैदान गोविंद नगर पर पहुंचेगी, जहां रावणवध एवं पुतला दहन की लीला खेली जाएगी। 30 सितंबर दिन मंगलवार को रामेश्वर पूजन हेतु शोभायात्रा रघुनाथजी मंदिर चौबयाना से साय 4 बजे से सेतु बंध रामेश्वरम मंदिर नदीपुल तक जाएगी। इस दौरान त्यौहार से पूर्व रामलीला मैदान की सफाई समतलीकरण एवं मार्ग का समतलीकरण सुरक्षा व्यवस्था फायर बिग्रेट एंबुलेंस एवं जल व्यवस्था अपने स्तर से सम्बन्धित विभागों से कराए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी करने एवं एसपी को ट्रैफिक एवं पुलिस व्यवस्था हेतु 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मैदान में पुतलों की सुरक्षा हेतु एवं 30 सितंबर को रामेश्वरम पूजन स्थापना के दिन पुलिस व ट्रैफिक व्यवस्था व 2 अक्टूबर को रघुनाथजी मंदिर से शोभायात्रा हेतु पुलिस व ट्रैफिक व्यवस्था हेतु ज्ञापन दिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं.श्यामांकांत चौबे, उपाध्यक्ष पं.राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना, संयोजक जगदीश पाठक, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, मंत्री राकेश तामिया, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर, संगठन मंत्री भरत रिछारिया, अवधेश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, मुन्नालाल त्यागी आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button