बरेली

पूर्व शिक्षा मंत्री, बोले–वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या है, साजिश में राहुल को बनाया जा रहा है निशाना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कांग्रेस के पूर्व शिक्षा मंत्री मसूद अहमद ने शुक्रवार को बरेली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के चुनावों में  लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मसूद अहमद ने कहा कि राहुल गांधी को साजिशन निशाना बनाया जा रहा है ताकि उनकी लोकप्रियता को रोका जा सके।
मसूद अहमद ने बरेली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं डॉ. के.बी. त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, मोहम्मद जकी, जाहिद अली खान, वसीम खान और नवाब मुजाहिद हसन खान के साथ बैठक की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बिहार में हाल ही में वोटिंग पैटर्न में गड़बड़ी की घटनाओं ने जनता का गुस्सा भड़का दिया है। वहीं सड़कों पर लाठियां खा रहे नौजवान इस बात के गवाह हैं कि देश में कुछ बड़ा गलत हो रहा है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं की साख कमजोर कर दी। सुप्रीम कोर्ट तक के कामकाज में हस्तक्षेप हुआ है और अब वोट भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button