पाकुड़

आस- सलाम ह्यूमैनिटी ट्रस्ट झिकरहाटी की सौजन्य से लगा निःशुल्क उपचार कैंप

A free treatment camp was organised by the courtesy of Aas-Salaam Humanity Trust Jhikarhati.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते रविवार 21 सितंबर 2025 को आस- सलाम ह्यूमैनिटी ट्रस्ट झिकरहाटी, पाकूड की तरफ से फ्री होम्योपैथिक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सिटी मेड होम्यो क्लीनिक, पाकुड़ के डॉ आबू तालिब शेख एवं उनके धर्मपत्नी डॉ रेशमा खातून ने सामान्य रोग एवं महिला रोग सम्बन्धित जांच करके दवा का वितरण किया गया। इस कैंप में विभिन्न प्रकार के रोग जैसे सर्दी-खांसी बुखार, गठिया, जोड़े में दर्द, पेट में दर्द एसिडिटी, त्वचा रोग, पित्त में पथरी, किडनी में पथरी, यूरिक एसिड, हाई ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, थायराइड आदि रोग का इलाज किया गया एवं डॉ रेशमा खातून ने महिला सम्बन्धित रोग जैसे मासिक धर्म लिकोरिया, बाल झड़ना, बांझपन, ओवेरियन सिस्ट, ब्रेस्ट टयूमर, यूटरिन ट्यूमर, त्वचा एवं सौंदर्य कील मुंहासे, गर्भावस्था एवं किशोरावस्था से संबंधित रोगियों का भी जांच करके फ्री में होम्योपैथी दवा का वितरण किया गया। डॉ आबू तालिब शेख ने बताया कि होम्योपैथिक को अपनाना चाहिए, क्योंकि इसमें दुष्प्रभाव ना के बराबर है। होम्योपैथिक पुराना से पुराना रोग को जड़ से खत्म करती है। ये पैथी साइंटिफिक एवं पूरी तरह से सुरक्षित है| मैं हमेशा गरीब एवं असहाय लोगों को गांव-गांव में कैंप लगाकर मुफ्त में रोगियों का इलाज के साथ-साथ दवा का भी वितरण करते आ रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा मैं अभी तक लगभग 200 से ज्यादा कैप करके गरीब एवं असहाय लोगों को सेवा दे चुका हूं।आस सालाम ह्यूमैनिटी ट्रस्ट झिकरहाटी पाकुड़,के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन सचिव- मो फारमान आली, कोषाध्यक्ष – आब्दुल रशी, सक्रिय सदस्य आबू सूफियान, आजफ़ारुल शेख, उजीर शेख, नियमातुल्लाह मुस्लिम शेख आदि लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button