बिजनौर

आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता रैली एवं स्वास्थ्य शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर के मार्ग निर्देशन में मंगलवार को दसवें आयुर्वेद दिवस की थीम आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें आर.जे.पी इंटर कॉलेज बिजनौर के छात्रों एवं शिक्षक गणों के साथ-साथ आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इसी के साथ एक वृहद् आयुष चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से पुराना महिला अस्पताल परिसर सिविल लाइंस बिजनौर में किया गया, जिसका उद्घाटन नगर पालिका की अध्यक्ष इंदिरा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान धन्वंतरि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ आरती गुप्ता जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी व डॉक्टर राकेश कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बिजनौर ने पुष्पगुच्छ से किया । स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं आयुर्वेद संवाद कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा आयुर्वेद आहार विहार एवं स्वास्थ्य लाभ जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने आयुर्वेद को सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसे अपने एवं स्वस्थ रहने पर जोर दिया। चिकित्सा शिविर में विभिन्न आयुष पद्धतियों आयुर्वेद यूनानी होम्योपैथी एवं योग के विशेषज्ञों द्वारा कुल 645 रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधी व‌ पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button