खैरथल
जिला बचाओ आंदोलन के 48 वें दिन बडी घोषणा
आज पूरी जिला कांग्रेस कमेटी अलवर देगी आंदोलन को समर्थन

जिले मे सबसे लम्बा चलने वाला आंदोलन बना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। जिला बचाओं संघर्ष समिति का आंदोलन बुद्धवार को 48 वें दिन भी जारी रहा!धरने के दौरान समिति के प्रमुख सदस्य गिरीश डाटा व ओमप्रकाश रोघा ने बताया की कल गुरुवार को अलवर जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल में जिला बचाओ के समर्थन में चल रहे धरने को अपना समर्थन देने के लिए जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा की अगुवाई में पूरी टीम जिला कलक्टर को ज्ञापन सोपेंगी व धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देगी
आंदोलन को राजनैतिक पार्टीयों,किसानों,व्यापारीयों और युवाओें का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है क्षेत्र के लोग जिला बचाओ आंदोलन के साथ तन मन धन से जुड़ रहे है सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णय के खिलाफ संघर्षरत हैं वक्ताओं ने सरकार और सांसद को चेताया जब तक जिले के नाम और मुख्यालय पर स्पष्टीकरण नही आयेगा ये आंदोलन समाप्त नही होगा ,जिले की जनता किसी षड़यंत्र को कामयाब नही होने देगी
धरना स्थल पर बोलते हुए ओमप्रकाश रोघा ने कहा की आज के सभी समाचार पत्रों में राज्य सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री के आगमन की प्रेस विज्ञप्ति में खैरथल तिजारा जिले के स्थान पर भरतरी नगर में सड़क निर्माण का हवाला दिया गया है रोघा ने कहा की आखिर में सरकार की मंशा क्या है एक ओर मुंडावर विधायक ललित यादव द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न में साफ मना किया की राज्य सरकार ने जिले का कोई नाम परिवर्तन नहीं किया है वही दूसरी और सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में जिले के नाम के साथ छेड़छाड़ की जा रही है!
उन्होंने कहा की खैरथल में शांति पूर्वक धरना दिया जा रहा है जबकि सरकार आंदोलन को उग्र करने की कोशिस कर रही है
जानकारों का मानना है कि यह आंदोलन अलवर जिले का सबसे ज्यादा दिनो तक चलने वाले आंदोलनों मे शुमार हो चुका है आजादी के बाद इतने लम्बे समय तक कोई आंदोलन धरना-
प्रदर्शन नही चला
धरने पर जीतराम हरसोली परगना,मांगेराम चौधरी, वीर सिंह ढिल्लों,धर्मसिंह चौधरी ततारपुर ,शिशराम जाट,सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे!


