बेतुल

बैतूल दिव्यांग बालिका छात्रावास में मनाया सेवा पखवाड़ा 

चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। राज्य आनंद संस्थान से संबद्ध प्रत्याशा आनंद क्लब द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिव्यांग बालिकाओं के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चियों द्वारा बालिका सुरक्षा एवं पर्यावरण जैसे विषयों पर कलाकृतियां बनाई गई।
प्रतियोगिता के बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बच्चियों को बालिका सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां प्रदान की गई। पुलिस विभाग से डीएसपी शेफा हाशिम द्वारा बच्चियों को बालिका सुरक्षा की जानकारी दी गई। प्रत्याशा आनंद क्लब की अध्यक्ष तूलिका पचोरी द्वारा बच्चियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। श्रीमती निमिषा शुक्ला द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। श्रीमती नीलू भार्गव, प्रमिला धोत्रे, उषा पालीवाल सेवानिवृत प्राचार्य, वर्षा उमप, प्राचार्य श्रीमती लिलोरे, गजेश मोहवे एमआरसी एवं वैशाली सुंदरम के द्वारा बच्चों को पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरित की गई एवं कन्याओं का पूजन किया गया। जिला संपर्क व्यक्ति महेश गुंजेले द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में आनंदम सहयोगी आशीष पचौरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। बच्चियों द्वारा सुंदर नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी गई सभी बच्चियों को आनंद क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया गया एवं बाल सभा के माध्यम से प्रेरक कहानियो की जानकारी दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button