बिजनौर

युवक की हत्या का पर्दाफाश, आरोपी मौसा गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई युवक रिजवान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटान के रहने वाले रिजवान पर मंगलवार रात नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्ता गंज निवासी उसके मौसा अनीस कुरैशी ने चाकू से हमला कर दिया था। घायल रिजवान को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान रिजवान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के मौसा अनीस कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और उसकी कार बरामद की गई। आरोपी की निशानदेही पर मंडावर रोड के धान के खेत से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में अनीस ने बताया कि उसकी बेटी को रिजवान का भाई गुफरान लेकर चला गया था। बेटी की खोज के सिलसिले में वह और रिजवान साथ निकले थे। घटना वाले दिन रिजवान की पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण अनीस उसे मंडावर ले जा रहा था। मालन नदी के पास रास्ते में दोनों में बहस हुई जो हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान अनीस ने चाकू निकालकर रिजवान पर कई वार किए।शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य कानूनी कार्रवाई भी जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button