बेतुल

बैतूल शिक्षिका ने अतिथि शिक्षक के खिलाफ लगाया धमकाने का आरोप

फरियादी ने भैंसदेही थाना एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की शिकायत 

कार्यवाही ना होने पर महिला आयोग में की जाएगी शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। प्राथमिक शाला थपोड़ा में पदस्थ शिक्षिका ने अतिथि शिक्षक के खिलाफ अपशब्द कहकर धमकाने का आरोप लगाया। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि अनावेदक योगेश भटकरे, वर्तमान में एकीकृत हाई स्कूल थपोड़ा में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है, पिछले 15 दिनों से फरियादी उषा दहीकर को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह उन्हें बार-बार गालियां देता है और मारने के लिए हाथ उठाता है। यही नहीं, वह गांव के अन्य लोगों को भी उनके खिलाफ भड़काता है जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।
घटना 25 सितंबर की है, जब शाम करीब 4:30 बजे प्रार्थना के बाद योगेश भटकरे ने उषा दहीकर को भरी सभा में गालियां दीं और मारने के लिए दौड़ा। गनीमत रही कि उसी समय शिक्षिका शारदा भीसे और अतिथि शिक्षिका कु. प्रीति चांगल ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाला, अन्यथा मारपीट की घटना निश्चित थी। उषा दहीकर ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से हृदय रोग से पीड़ित हैं और ऐसी मानसिक प्रताड़ना से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। वे इस स्थिति से अत्यंत भयभीत हैं और उन्होंने थाना भैंसदेही से शिकायत कर अनावेदक अतिथि शिक्षक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मांग है कि स्कूल परिसर में शांति, गरिमा और सुरक्षा की पुनर्स्थापना के लिए तत्काल प्रभाव से दोषी अतिथि शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button