अमरोहा

अमरोहा में सिपाही की GNM पत्नी का निधन

पति पर आग लगाने का आरोप, 35 दिन बाद तोड़ा दम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में एक सिपाही की GNM पत्नी ने आग लगाए जाने के 35 दिन बाद दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। पति पर परिवार के साथ मिलकर पत्नी को आग के हवाले करने का आरोप है। पुलिस इस मामले में पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह घटना 26 अगस्त की सुबह अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में हुई थी। पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से जली हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक महिला की पहचान पारुल के रूप में हुई है, जो एक GNM थीं और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र इकौदा में कार्यरत थीं। उनके पति देवेंद्र यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में रामपुर में तैनात थे। घटना से एक सप्ताह पहले ही बरेली ट्रांसफर होने के कारण वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। पारुल की माता अनीता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 13 साल पहले हुई थी और उनके दो जुड़वा बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। डिडौली थाने में पारुल के भाई ने बहनोई देवेंद्र, सोनू, गजेश, अनीता, जितेंद्र और संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।  पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ महिला को जलाकर मारने के प्रयास के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अब महिला की मौत हो जाने के बाद इस मामले में सनसनी फैल गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button