सिंगरौली

मुस्लिम समाज सिंगरौली की सामाजिक चिंतन बैठक सम्पन्न

हम सब मिलकर समाज की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करेंगे और शिक्षा के लिए प्रेरित करेंग:शाहनवाज खान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। मुस्लिम समाज सिंगरौली की सामाजिक चिंतन बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के संभागीय अध्यक्ष अशरफ अली अंसारी ने की। बैठक में सदरे अंजुमन शाहनवाज खान, प्रदेश हज कमेटी के सदस्य जमीउल्लाह बेग (जम्मू बेग), मिल्लत कॉलोनी के सदर अशरफ खान तथा मध्य प्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद के जिला अध्यक्ष रियाज मोहम्मद विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने किया और आभार मोहम्मद शाहिद खान रिंकू ने व्यक्त किया।बैठक में सामाजिक बुराइयों को दूर करने, समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित करने, अत्याचारों के निवारण और राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शीघ्र ही एक सामाजिक लीगल टीम एवं प्रबुद्ध वर्ग का गठन किया जाएगा, ताकि समाज में व्याप्त समस्याओं को दूर कर प्रशासन तक पहुंचाया जा सके। अपने संबोधन में सदर अंजुमन शाहनवाज खान ने कहा -हम सब मिलकर समाज की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करेंगे और शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे।” वहीं जमीउल्लाह बेग ने समाज हित में एक-दूसरे की खामियों को नजरअंदाज कर सकारात्मक कार्य करने पर बल दिया। रियाज मोहम्मद ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है, इसलिए समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। अध्यक्षता कर रहे अशरफ अली अंसारी ने विवाह और अन्य आयोजनों में अनावश्यक खर्च से बचने और समाज सुधार की दिशा में कदम बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में वक्ताओं के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग जुल्फिकार अली, मिल्लत कॉलोनी के सदर अशरफ खान तथा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मकसूद रजा ने भी समाज सुधार पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मोहम्मद फैजान (पुत्र फैयाजुद्दीन अंसारी) को नीट परीक्षा क्वालिफाई करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पत्रकार मोहम्मद शमीम बेग, मोहम्मद अशफाक खान और मोहम्मद इब्राहिम का भी समाज के वरिष्ठों द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मोहम्मद आई.ए. खान, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, हाजी मोहम्मद अनवर, इंजीनियर रियाज रफीक, समीम खान, मोहम्मद कमर उस्मानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button