पाकुड़

उपायुक्त ने रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, मां दुर्गा से की सुख- शान्ति और समृद्धि की कामना

Deputy Commissioner inaugurated the Durga Puja pandal at the railway station and prayed to Goddess Durga for happiness, peace and prosperity.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार, उपायुक्त के पिताश्री धर्मेंद्र कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रेलवे स्टेशन पाकुड़ के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।सर्वप्रथम आचार्य सजल चटर्जी, सुकान्तो सहाना के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ कराया गया जिसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर पंडाल के अंदर प्रवेश कर गए एवं मां का दर्शन किया।मौके पर स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम,उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह पत्थर व्यवसाय अकिबुल शेख, सहायक अभियंता(बी) राणा प्रताप यादव,यातायात निरीक्षक प्रवीण कुमार, नीतीश कुमार,कार्यालय अधीक्षक संतोष कुमार, अखिलेश कुमार चौबे,संजय कुमार ओझा, वरिष्ठ अनुभव अभियंता (सवारी एवं माल डिब्बा) सुमन कुमार,विवेक सिसोदिया,हिसाबी राय,राणा शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम के पूर्व स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम, प्रवीण कुमार, नीतीश कुमार,संतोष कुमार ठाकुर,अखिलेश कुमार चौबे,कलीम अंसारी, कुमार विकास आदि ने मां भगवती की चुनरी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया था, तदोपरांत अतिथियों ने आदिशक्ति की पूजा अर्चना की। अतिथियों के द्वारा पंडाल उद्घाटन के साथ ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गये। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार में कहा कि पाकुड़ जिले वासियों पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे तथा जिलावासी खुशहाल रहे शांति से रहे एवं समृद्ध रहे। आगे उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं,किसी भी तरह अफवाह पर ध्यान नहीं दें। श्रद्धालुओं को कहीं भी किसी प्रकार की समस्या हो तो पुलिस की मदद ले स्थानीय पुलिस 100 टोल फ्री नंबर व प्रशासन जिला को सूचित करें।जिला प्रशासन आपके सहयोग में सदैव तत्पर है। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर अनिकेत गोस्वामी,सादेकुल आलम, पिन्टूलाल पटेल, दयाशंकर प्रसाद, अजय माल, संतलाल मंडल, राजीव कुमार, शुभम कुमार सिंह, अमर कुमार मलहोत्रा,राकेशेश्वर,राजाराम मंडल,विनय कुमार, चंद्रदीप चौधरी, प्रीतम कुमार मंडल, अमित कुमार, सचिन कुमार भगत,प्रशांत कुमार आदि सहित रेलकर्मी एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button