बागपत

मनुष्य जीवन में पेड़ों का महत्व

हरित प्राण ट्रस्ट की मुहिम – सर्व सुखदाई पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत।  पेड़-पौधे केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। सांस लेने के लिए जो प्राणवायु हमें मिलती है, वह पेड़ों की ही देन है। बिना वृक्षों के धरती पर जीवन असंभव है। यही कारण है कि हमारे शास्त्रों से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, सभी ने पेड़-पौधों के संरक्षण और संवर्धन को अनिवार्य बताया है।
पेड़ न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि भू-क्षरण रोकते हैं, वर्षा लाने में सहायक होते हैं और पक्षियों व जीव-जंतुओं के आश्रय का कार्य भी करते हैं। औषधीय पौधे तो मानव जीवन के लिए वरदान हैं। यदि आज पेड़ों का महत्व समझकर हम वृक्षारोपण को अपना संकल्प बना लें, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा, पानी और हरियाली से भरपूर जीवन सुनिश्चित किया जा सकता है।
इसी उद्देश्य को लेकर हरित प्राण ट्रस्ट ने “सर्व सुखदाई” मुहिम शुरू की है। इस अभियान के अंतर्गत जगह-जगह वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता और युवाओं को हरियाली की ओर प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट का मानना है कि “एक वृक्ष – सौ पुत्र समान” है और यदि हर व्यक्ति जीवन में कम से कम पाँच पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करे, तो धरती को स्वर्ग बनाया जा सकता है।
ट्रस्ट का संदेश है –
“साँसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाएँ हम।”
हरित प्राण ट्रस्ट की यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति दायित्व निभाने का प्रतीक है, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुखद भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button