बरेली

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दशहरा की दी हार्दिक शुभकामनाएं

बुराई कितनी भी शक्तिशाली हो, जीत सच्चाई की होती है-जिलाधिकारी

सभी नागरिकों से अपील की है कि दशहरा को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विजयादशमी के पावन अवसर पर समस्त जनपदवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।जिलाधिकारी ने इस पर्व को सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है, जो हमें जीवन में नैतिकता, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि दशहरा हमें यह सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न प्रतीत हो, अंत में जीत सच्चाई, सदाचार और धर्म की ही होती है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण के संहार का यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि अन्याय, अधर्म और अहंकार का अंत निश्चित है।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button