बेतुल

बैतूल मर्दवानी में गांधी जयंती और संघ शताब्दी महोत्सव में पहुंचीं विधायक गंगा उइके

मां दुर्गा और ग्राम के मुठवा देव की पूजा अर्चना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा की लोकप्रिय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके पाढर मंडल के ग्राम मर्दवानी पहुंचीं, जहां उन्होंने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना की और महात्मा गांधी की जयंती मनाई। विधायक गंगा उईके ने कार्यकर्ताओं को संघ की विचारधारा और गांधी जी के जीवन चरित्र पर संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ग्राम में स्थापित सभी दुर्गा प्रतिमाओं के पंडालों में जाकर मां जगत जननी दुर्गा की पूजा की तथा ग्राम के आदिवासी मुठवा देव की भी पूजा अर्चना कर ग्रामीणों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पाढर भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन यादव, ग्राम पंचायत बांसपानी के सरपंच सोनू उईके, सिलौट के उपसरपंच गोपाल वट्टी, संघ के सवल उईके, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमराव बामने, मंडल मंत्री रामदास यादव, शिक्षक विनोद कुमार यादव, सोमलाल सलाम, ठेगू इवने, सुखनंदन कुमरे, अजय धुर्वे, चेतन यादव, मेलाराम उईके, संजू सलाम, जनपद सदस्य अर्जुन धुर्वे, अंकिता यादव, निशा उईके, स्नेहा उईके, जुगनू धुर्वे, नंदू परते, खदन उईके, संदीप उईके, करण इवने, अरुण उईके, आनंद उईके, गोपाल धुर्वे, उत्तम इवने, लखन कासदे, अक्षय इवने, महेश चौहान, सीमा धुर्वे, मनकी गजाम, सुखवंती उईके, नंदिनी यादव और दीपक धुर्वे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button