बेतुल
बैतूल गांधी एक विचार एक सोच है एवं शास्त्रीजी किसानों के सच्चे शुभचिंतक-निलय डागा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल द्वारा गांधी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि महात्मा गांधी एक विचार और एक जीवंत सोच हैं, जो हमें अहिंसा, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री को उन्होंने किसानों का सच्चा शुभचिंतक बताया, जिन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाया।
निलय डागा ने कहा कि आज जब देश में नफरत और द्वेष का माहौल फैलाया जा रहा है, तब गांधीजी का मार्ग ही देश को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गांधी और शास्त्रीजी के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा, उपाध्यक्ष धीरू शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, घोडाडोंगरी प्रभारी लवलेष बब्बा राठौर, भैंसदेही प्रभारी नारायणराव धोटे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेन्द्राम, पंचायती राज के राष्ट्रीय संयोजक ब्रज पांडे, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गब्बर गोचरे, शाहपुर मण्डलम प्रभारी मुलचंद नागले, हर्षवर्धन धोटे, शेख असलम, एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष जैद खान, शंकर अडलक, प्रषांत राजपूत, डब्बू जैन, रमन गोठी, सुखराम पंडाग्रे, अर्जुन वामनकर, गीरिष साबले, प्रितेष गंगारे, अजाबराव झरबडे, करण प्रजापति, राकेष गुप्ता, रूपसिंह ठाकुर, पप्पू लिल्होरे, तरूण पाटिल, आबीद खान, सुभाष पंवार, धन्नू धुर्वे, संतोष मोरे, प्रषांत मरोठी, नवलसिंह ठाकुर, शैलेष गुबरेले, छोटू गुबरेले, अनुप जैसवाल, देवराव पटेल, रसीद कुरैषी, अंकित वर्मा, विषाल धुर्वे, गोविंद साहू, सत्तार अली, गोलू भूमरकर, नवलसिंह ठाकुर उपस्थित थे।




