गोड्डा
लोक अदालत व मध्यस्थता के माध्यम से मामले का निष्पादन कराने से दोनों पक्षों की होती है जीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। सदर प्रखंड क्षेत्र के मछिया सिमरडा पंचायत अंतर्गत रंगमटिया गांव में डालसा की ओर न्याय आपके द्वार के तहत ग्रामीणों को कानून से जुड़ी अहम जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर अधिकार मित्र मो. इंतेखाब आलम ने ग्रामीणों और महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया।
कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामले का निष्पादन कराने से दोनों पक्षों की जीत होती है और विवाद सदा के लिए समाप्त हो जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक सहायता मुहैया कराने की प्रावधान है। कहा कि अपने बच्चों को कम उम्र के बच्चों से मजदूरी के लिए नहीं भेजें। बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है। वहीं, किसी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सेवा की भी व्यवस्था है। इसके तहत महिला, समाज के अभिवंचित, वंदी आदि को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है। डालसा की पंचायत स्तरीय टीम ने जिले के विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को कानून से जुड़ी जरूरी जानकारी दिया गया। इसके अलावा मानव तस्करी, बाल विवाह, सरकारी योजनाओं आदि के बारे में भी बताया गया। कहा कि गांव घर में विवाद होने के कारण मामला न्यायालय तक पहुंच जाता है। दोनों पक्षों को परेशानी होती हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से समझौता किया जा सकता है। इस प्रकार के मामले काे लोक अदालत व मध्यस्थता शिविर में समझौता कराकर निपटारा कराया जा सकता है। जिसमें दोनों पक्ष की जीत होती है। दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।



