साहेबगंज

एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Integrated health camp organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। बीते 6 अक्टूबर 2025 को डॉo रामदेव पासवान सिविल सर्जन साहिबगंज के आदेशानुसार अनुमण्डलीय अस्पताल राजमहल के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर जामनगर (दाहू टोला) में डॉo उदय टुडू उपाधीक्षक अनुमण्डलीय अस्पताल राजमहल के नेतृत्व में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे उक्त गाँवों में लोगों को सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच एवं स्थल पर ही दवा वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों क़ो NCD स्क्रीनिंग, बीपी, शुगर, सिकल सेल एनीमिया, मलेरिया, कालाजार, फाईलेरिया, यक्ष्मा, टीकाकरण, एचआईवी, सिफलिस एवं अन्य सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच किया गया! साथ ही साथ स्थल पर ही आभा कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया! इस मौके पर डॉo सत्ती डबडा जिला VBD सलाहकार, डॉo अंकित कुमार, डॉo विद्या भूषण कुमार, स्वीट कुमारी ART सेंटर, मनीष टुडू KTS, संजय यादव STS, अनु कुमारी CHO, सोनम कुमारी CHO, LT, ANM, फार्मासिस्ट, MPW, सहिया साथी, सहिया आदि सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button