वेंकटेश्वरा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में ‘मेंटल हेल्थ अवेयरनेस वीक-2025’ का भव्य शुभारंभ

मेरठ। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के अंतर्गत वेंकटेश्वरा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को ‘मेंटल हेल्थ अवेयरनेस वीक-2025’ (6–10 अक्टूबर) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष की थीम ‘समुदाय के साथ मिलकर मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा’ पर आधारित है। कार्यक्रम के तहत सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और सामुदायिक अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्णकांत दवे, डीन मेडिकल डॉ. संजीव भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) सुरेश जी. मेहता और विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
एमबीबीएस छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य पर गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।
डॉ. उदित सिंह ने ‘सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता’ विषय पर व्याख्यान दिया।
संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते हैं।
डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि विम्स का साइकियाट्री विभाग शीघ्र ही ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित होगा।


