बरेली

स्वच्छ भारत मिशन अभियान की पोल खोलता ग्राम खाई खेड़ा में कूड़े का अंबार     

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली : विकास खंड नवाबगंज के थाना हाफिजगंज के गांव खाईखेड़ा में महिला ग्राम प्रधान मालदेई का कार्य उनके पति देखते हैं।इस लिए वह गांव के कार्यों के लिए अधिक समय नहीं दे पाते जिसके चलते गांव में अव्यवस्थाएं हावी हैं। गांव में बने कूढ़ाघर से गेट ही गायब है। वहीं लाखों की लागत से बना कूढ़ाघर अब कूढ़े में बदल चुका है। वहीं गांव में जगह -जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सरकारी स्कूल के ठीक सामने गंदगी के ढ़ेर स्वच्छ भारत मिशन अभियान का मुंह चिढ़ा रहे हैं। गांव से बरेली -पीलीभीत हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर जगह -जगह कीचड़ से आम जनमानस को निकलने में भारी समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button