
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के उप चुनाव में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी सोनाली जैन के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से सरांयपुरा स्थित श्रीश्री 1008 रामराजा मंदिर के पास से जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के साथ तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुये लोगों से सम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन ने कहा कि उनके पास शहर के समुचित विकास के लिए कई प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें धरातल पर लाकर वह शहर का विकास आगे बढ़ा सकेंगीं। इसके अलावा उन्होंने जल निकासी, कूड़ा निस्तारण आदि को लेकर अत्याधुनिक तरीके से प्रबन्धन की व्यवस्था की भी बात कही। जनसम्पर्क में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा.अनिल यादव, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, हरीराम निरंजन, प्रदीप चौबे, राजकुमार जैन, बब्बू राजा, रामेश्वर प्रसाद, श्रीराम पटैरिया, अजय पटैरिया, अशोक रावत, अनिल अंचल, रमेश खटीक, गन्धर्व सिंह, चंद्रशेखर पंथ, भागीरथ, बी.के.पाल, मनोज खटीक, वंशीधर श्रीवास, सुरेन्द्र, मुन्नालाल, धनराज यादव, महेश भैया, पूर्व पार्षद अनुराग जैन शैलू, गौरव चौधरी, देवेन्द्र गुरू, ट्विंकल हुण्डैत, रमेश गांधी, अब्दुल बारी, अशोक पंथ, रोहन रावत, भगत सिंह राठौर, लक्ष्मी रावत, पूर्व नपाध्यक्ष रजनी साहू के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।



