मिशन शक्ति 5.0 के तहत नैंसी सिंह बनीं हापुड की एक दिन जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बुधवार को कक्षा 12 की छात्रा नैंसी सिंह को जनपद हापुड़ की एक दिन की जिलाधिकारी बनने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नैंसी के साथ जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।
मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। नैंसी सिंह ने न केवल फरियादियों की शिकायतें सुनीं, बल्कि कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर जिलाधिकारी की जिम्मेदारियों को भी समझा। इस अनूठे अनुभव ने नैंसी को प्रशासनिक कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया और युवा लड़कियों में नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित किया। डीएम अभिषेक पांडे ने नैंसी सिंह का उत्साहवर्धन किया और डीएम द्वारा जनसुनवाई की कार्यवाही में सहयोग भी किया ।



