गोड्डा
शिक्षण व्यवस्था एवं विभिन्न हॉस्टल में आवश्यक सुधार हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा स्थानीय गोड्डा कॉलेज गोड्डा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति छात्रावास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर उनके द्वारा छात्रावास का भ्रमण कर हॉस्टल रूम, किचन, भवन की स्थिति, क्लास रूम, लैब आदि का निरीक्षण किया गया एवं कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक सुधार हेतु निदेशित किया गया। उपायुक्त के द्वारा छात्रों से छात्रावास में खानपान के बारे में जानकारी ली गई। वहीं, उन्होंने छात्रावास भवन की स्थिति के बारे में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली, ताकि जर्जर पड़े भवनों का मरम्मती कराया जा सके। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित किया गया एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही दिशा में अपनी योग्यता केंद्र अनुरूप लक्ष्य निर्धारण को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए। उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि इच्छुक छात्र एवं छात्राएं प्रतियोगिता परीक्षाओं की यदि तैयारी करना चाहते हैं तो वह जिला प्रशासन के द्वारा नि:शुल्क कराई जा रही कोचिंग क्लास में भाग ले, ताकि वे अपने मुकाम को हासिल कर सके। उपायुक्त के द्वारा गोड्डा कॉलेज अवस्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण कर छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि लाइब्रेरी के पठन-पाठन की सामग्रियों में जो भी कमियां हैं, उसे यथाशीघ्र दूर किए जाएंगे। आप अपने लक्ष्य का निर्धारण स्वयं करें, तभी सफलता पाई जा सकती है।मौके पर गोड्डा कॉलेज गोड्डा के प्रचार्य , शिक्षक एवं छात्र एवं छात्राएं आदि उपस्थित थे।




