बरेली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री योजना की प्रगति संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई

सभी उपजिलाधिकारी और उपनिदेशक कृषि को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलवार समीक्षा की ,समीक्षा के दौरान तहसील बहेड़ी और तहसील आंवला में फॉर्मर रजिस्ट्री की ज्यादा पेंडेंसीज होने पर जिलाधिकारी ने विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फॉर्मर रजिस्ट्री लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करें। सभी तहसीलें स्टेट औसत से जिले के औसत को ऊपर लाने भरसक प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सी एस सी  केन्द्रों का भी फॉर्मर रजिस्ट्री करने में सहयोग प्राप्त करें । उपजिलाधिकारियों को जन सुविधा केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित कर कार्य में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक तहसील में  सी एस सी केन्द्रों का  एक नोडल अधिकारी बनाया जाए ,जिसकी मदद से फार्मर रजिस्ट्री को बढ़ाया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री में लेखपाल,आमीन,पंचायत सहायक ,रोजगार सेवक, एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि सहित अन्य सम्बन्धित कर्मचारियों को लगा के शेष कार्य को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी , उपनिदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में उपनिदेशक कृषि द्वारा जिलाधिकारी से बिना अनुमति लिए कुल 16 टेक्निकल सहायक और एग्री टेक्निकल मैनेजरों को रहमान खेड़ा में ट्रेनिंग हेतु भेज जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने उपनिदेशक कृषि को क्रियाशील होकर फॉर्मर रजिस्ट्री के शेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी दैनिक रूप से एक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, सभी उप जिलाधिकारी , उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी  उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button