खैरथल

नगर परिषद ने जारी किए पट्टे लाभार्थियों में खुशी

प्रशासन का जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत गुरुवार को झूलेलाल मंदिर, किशनगढ़ रोड, खैरथल में आयोजित शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान लाभार्थी श्री नारायण केवलानी पुत्र श्री मोटूमल केवालानी, श्री भागूमल भूरानी पुत्र श्री मोहनलाल भूरानी तथा श्री धर्मदास पुत्र श्री ठाकुरदास ने अपने प्लॉट का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
नगर परिषद खैरथल द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच उपरांत आवेदकों को उनके प्लॉटों के पट्टे जारी किए गए। पट्टा प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एंव प्रशासन का आभार जताया।
यह शिविर नगर परिषद खैरथल क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ शिविर स्थल पर ही उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button