
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। प्रखंड क्षेत्र में आगामी छठ महापर्व को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। इसी क्रम में केंचुआ चौक स्थित लक्ष्मणबांध पोखर की सफाई का कार्य नगर पंचायत महागामा के देखरेख में जारी है।जानकारी के अनुसार, सफाई कार्य की निगरानी पर्यवेक्षण फिरोज अंसारी के द्वारा की जा रही है। सफाई कर्मी पूरे तालाब परिसर और घाटों की सफाई में जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ किया जाना एक सराहनीय कदम है। छठ पर्व के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पोखर पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पण करने पहुंचते हैं। नगर पंचायत ने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर घाटों की प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
महागामा का लक्ष्मणबांध पोखर एक बार फिर छठ पर्व की तैयारी में निखरने लगा है। नगर पंचायत की मुहिम से श्रद्धालुओं में खुशी देखी जा रही है।


