खैरथल

खाद्य सुरक्षा विभाग की हरसोली कस्बे में बड़ी कार्रवाई

खाध पदार्थों जांच की,सैम्पल लेकर जांच को भेजे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : दिनांक 12 अक्टूबर 2025 वार रविवार को जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अरविंद गेट के दिशा निर्देश में जिला खैरथल खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरसोली बस स्टैंड और कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों पर दिवाली का त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच और साफ सफाई का जायजा लिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि हरसोली में कार्रवाई करते हुए मैसर्स प्रभातीलाल सैनी मिष्ठान भंडार ईश्वरी लाल पुत्र श्री पूरन सिंह के यहां से बर्फी मावा मिठाई,मैसर्स श्री राधा रानी मिष्ठान भंडार राकेश कुमार सैनी पुत्र श्री बाबूलाल सैनी से बेसन लड्डू, संगम मिष्ठान भंडार राजेश सैनी पुत्र श्री सांवरिया सैनी से बर्फी मावा मिठाई,मैसर्स प्रभाती लाल दयाराम मिष्ठान भंडार दयाराम सैनी पुत्र श्री रूपचंद से बर्फी खोया मिठाई का लीगल सैंपल लिया गया जिनको विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भेजा गया है।
किसी भी तरह की खाद्य सामग्री का लैब टेस्ट में सब स्टैंडर्ड आने पर 5 लाख तक के जुर्माना, और असुरक्षित आने पर 6 महीने का कारावास और 5 लाख तक का जुर्माना विभाग द्वारा प्रस्तावित है।
हरसोली में सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को तिवारी सीजन देखते हुए विशेष साथ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने बताया
त्योहारी सीजन में जिला खैरथल-तिजारा में इस तरह की कार्यवाहियां जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में महिपाल सिंह सुभाष सिंह और रमेश उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button