ललितपुर

मेडीकल कॉलेज को मिली दूसरी मानव देह

शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट ललितपुर ने कराया देहदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। महानगर झांसी के पठौरिया की मूल निवासी 54 वर्षीय कुमकुम आर्या पुत्री गनपत आर्या की मानव देह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडीकल कॉलेज) के लिए दान की गयी। मेडीकल कॉलेज को यह दूसरी मानव देह प्राप्त हुयी है। इस मानव शरीर के जरिए महाविद्यालय में चिकित्सा पद्धति की शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को शल्य चिकित्सा का गहन अध्ययन हो सकेगा।
गौरतलब है कि कुमकुम आर्या पेशे से नर्स थी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती थीं। जीवन पर्यन्त अविवाहित रहते हुये उन्होंने मानवसेवा में अपना सर्वस्य न्यौछावर कर दिया था। वर्तमान में वह ललितपुर में रामनगर स्थित आरएमव्ही कॉलेज के पास स्थित मा. कांशीराम शहरी आवास कालोनी में निवासरत थीं। उनके निधनोपरान्त उन्हें सम्मान के साथ मेडीकल कॉलेज के लिए मृतका के परिजन डा. संजय मिकी, नीमा मिकी, गणेश बेनीवाल, उर्मिला, गौरव ज्योति, सत्यजीत, अविनाश, बाबूलाल के समक्ष ट्रस्ट संस्थापक खुशालचंद्र साहू द्वारा मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. मयंक कुमार शुक्ला को सौंपा गया। शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ललितपुर के संयुक्त तत्वावधान में देहदान कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय सुश्री कुमकुम आर्या जो की पेशे से नर्स थीं, उन्होंने अपने जीवन काल में ही अपने देहदान का संकल्प ले लिया था। मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों ने उनके संकल्प का सम्मान करते हुए शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ललितपुर के एनाटॉमी विभाग को दान किया। उनके परिजनों ने बताया कि उन्होंने जीवन में जो भी कमाया सदैव उसका उपयोग दूसरों की मदद करने पर खर्च किया ता उम्र अविवाहित रहकर दूसरों के सुख-दुख में काम आतीं रहीं और आज मौत के बाद भी अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु दान कर गयीं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सीएमएस डा. गजेन्द्र सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष इं.डा. मोनिका जायसवाल, मैनेजर डा.नन्दलाल यादव, भरत सिंह, मयंक पटैरिया, शिशुपाल, प्रशासनिक अधिकारी सीओ सिटी अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, जितेन्द्र कुमार गनर के अलावा संकल्पित देहदानी मुन्नीदेवी साहू, चन्द्रप्रभा वर्मा, गौरीशंकर सेन, सुखदयाल रोंड़ा, शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, कोषाध्यक्ष सुषमा साध, मंत्री रामस्वरूप पटेल, देहदान प्रभारी अंकुर जैन, श्याम बिहारी शिक्षक, आदर्श साध, कृष्णपाल सिंह, अनिल बुड़ेरा, मीडिया प्रभारी अमित लखेरा व देवेन्द्र साहू मौजूद रहे। संचालन महामंत्री राजपाल सिंह फौजी व आभार मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डा. मयंक शुक्ला ने जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button