नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुगवाछ के विद्युत पावर हाऊस के समीप तीन अज्ञात लोगो ने निर्मल कश्यप ( 57) निवासी टीकर माफी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिए। तीनों अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते एम्बुलेंस पहुंची। घायल को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिए।

