साहेबगंज
कांग्रेस के वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान के तहत राजमहल को मिला द्वितीय स्थान
Rajmahal secured second place under Congress's vote-stealing campaign - leaving the throne

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। राजमहल प्रखण्ड के अन्तर्गत लगभग 23 पंचायतों में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें सभी पंचायतों से कुल हस्ताक्षर अंक7634 रहा। वही जिसे में कांग्रेस के वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान के तहत राजमहल प्रखंड दूसरा स्थान प्राप्त किया ( वोट चोरी हस्ताक्षर अंक में)। जिसे शुक्रवार 24 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान को सौंपी गई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर सहित मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल एवं प्रखंड महासचिव मोहम्मद सिफ्रान अख्तर मौजूद थे, जिन्होंने इस अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।



