बेतुल
बैतूल ज्वलंत सवाल: बुजुर्ग सावन्या भोले की लगातार शिकायत के बाद भी मुन्ना मानकर पर कार्यवाही क्यों नहीं?

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल भाजपा नेता मुन्ना मानकर द्वारा भोले किसान से करोड़ों की जमीन और रूपयो करने की शिकायतों को लेकर एक साल से अधिक समय से दर-दर भटक रहा है भोले बडोरा निवासी सावन्या भोले जिनकी उम्र लगभग 85 वर्ष है और खराब स्वास्थ्य के चलते चलने-फिरने में सक्षम है और न ही ठीक से देख पाते हैं उनकी इस परिस्थिति के कारण उनकी देखभाले करने वाले उनके पुत्र गोपाल भोले पिछले एक वर्ष में कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, कोतवाली बैतूल, खेड़ीसांवलीगढ़ चौकी, उप पंजीयक कार्यालय बैतूल समेत प्रदेश स्तर पर अनेक कार्यालयों में शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं। परंतु उन शिकायतों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है आज भी पीडि़त किसान अपनी जमीन वापस पाने के लिए भटक रहा है। सूत्र बताते हैं कि पीडि़त गोपाल भोले का एक मात्र 12 वर्षीय पुत्र है, जिसे लेकर भी धमकी दी गई जिससे पीडि़त किसान भयभीत होकर कार्रवाई करने से पीछे हट रहा है। ज्ञात हो कि मुन्ना मानकर कुनबी समाज से आते हैंहालांकि पीड़ित किसान भी इसी वर्ग से आता है पर मानकर क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज सेवा संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष भी हैं जिससे उनकी समाज पर सामाजिक पकड़ भी साफ दिखाई देती है और पीड़ित गरीब किसान ने कई बार सामाजिक स्तर पर भी अपनी समस्या को रखने का प्रयास किया जिसे मानकर की ताकत ने दबा दिया।



