अमरोहा

अत्यधिक शराब के सेवन से मजदूर युवक की हुई मौत।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद के  हसनपुर में अत्यधिक शराब के सेवन से एक मजदूर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में हुई, जहां 32 वर्षीय अशोक पुत्र नन्हुवा की मंगलवार सुबह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अशोक शराब पीने का आदी था और अक्सर अधिक मात्रा में शराब का सेवन करता था। सोमवार रात शराब पीने के बाद वह घर आकर सो गया। मंगलवार सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अशोक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि गांव लुहारी खादर में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है। ग्रामीणों ने गांव में बन रही अवैध कच्ची शराब बंद कराने की मांग की हैइस संबंध में कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। वहीं, आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव ने युवक की मौत का कारण ठंड लगना बताया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी अशोक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हौंसला बंधाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button